UP Board Result 2025: ऐसे छात्र जो “यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटर रिजल्ट 2025″ के परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, उनका इंतजार जल्द ही ख़त्म होने वाला है, क्योंकि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् (UPMSP) के द्वारा शैक्षणिक वर्ष 2024-2025 के लिए एक आदेश जारी किया गया है जिसमें की उत्तर प्रदेश के विद्यालयों को हाईस्कूल और इंटर के सभी छात्र-छत्राओं के इंटरनल मार्क्स को आधिकारिक वेबसाइट पर जल्द से जल्द अपलोड करने का आदेश दिया गया है, ताकि जल्द से जल्द परिणामों की घोषणा की जा सके।
- आप की जानकारी के लिए बता दें की “उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् (UPMSP)” उत्तर प्रदेश राज्य के विद्यालयों और बोर्ड परीक्षाओं की व्यवस्था देखता है, इसे मुख्य रूप से “यू पी का शिक्षा बोर्ड” भी कहा जाता है।
- विद्यालयों में शिक्षकों के द्वारा छात्रों को उनके प्रदर्शन, जैसे की छात्रों की उपस्थिति, टेस्ट, असाइमेंट और अन्य गतिविधियों के आधार पर जो नंबर दिए जाते हैं उस नंबर को आंतरिक नंबर (इंटर्नल मार्क्स) बोला जाता है, टीचरों को यह नंबर UPMSP तक पहुँचाने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड करने को कहा गया है जिससे की यह अंक छात्रों के अंकसूची में जुड़ सके।
- UPMSP ने आधिकारिक वेबसाइट पर अंक अपलोड करने के लिए माइक्रोब्लॉगिंग साइट X अर्थात ट्विटर पर ट्वीट करके जानकारी दी है।
- उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् ने उत्तर प्रदेश राज्य के कुल 62 जिलों के सभी सरकारी एवं गैर सरकारी 420 विद्यालयों को यह आदेश दिया है की 7 अप्रैल 2025 को शाम 4 बजे तक सभी छात्रों के आंतरिक मूल्याङ्कन के अंक आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड करने का आदेश दिया है।
अधिसूचना इन सभी विद्यालयों के लिए जारी किया गया है?
अधिसूचना के अंतर्गत यह जानकारी प्रदान की गई है की राज्य के उन सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यों को सूचित करते हुए अंतिम अवसर दिया गया है, जो उत्तर प्रदेश राज्य के उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् के अंतर्गत आते हैं, अधिसूचना के अनुसार विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को निर्देश दिया गया है की 7.04.2025 को शाम 04:00 तक छात्रों के हाईस्कूल इंटर्नल मार्क्स या इंटरमीडिएट अंक Uttar Pradesh Madhyamik Shiksha Parishad. के आधिकारिक वेबसाइट पर जल्द से जल्द अपलोड करें, यदि किसी कारण से निर्धारित समय तक विद्यार्थियों के आंतरिक अंक आधिकारिक वेबसइट पर अपलोड नहीं किये जाते हैं तो ऐसी स्थिति में सम्बंधित उम्मीदवार असफल हो सकते हैं, और उनके कम अंक आएंगे।
यदि किन्हीं कारणों से यह कार्य निर्धारित तिथि तक नहीं किया जाता है तो ऐसी स्थिति में उत्तरप्रदेश बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षार्थियों का परिणाम प्रभावित होगा, जिसका जिम्मेदार जिला विद्यालय निरीक्षक और विद्यालय के प्रधानाचार्य को ठहराया जायेगा।
Also Read:-
CBSE 10th Result 2025: इंतजार होगा खत्म, इस दिन जारी हो सकता है CBSE 10वीं कक्षा का परिणाम
यूपी बोर्ड परिणाम 2025 की संभावित तिथि क्या है?
सम्भावना यह जताई जा रही है की उत्तर प्रदेश बोर्ड (UPMSP) कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा का परिणाम अप्रैल में ही जारी करेगा, क्योंकि कॉपी की जांच प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, केवल इंटर्नल मार्क्स का मूल्याङ्कन बचा हुआ है, आप को पता ही होगा की 31 मार्च 2025 को ईद था, जिस कारण से कॉपी की जांच उस दिन के लिए रोक दी गई थी, जिसके बाद जांच प्रक्रिया 1 अप्रैल 2025 से दोबारा शुरू कर दी गई है।
यूपी बोर्ड के द्वारा विद्यार्थियों के कॉपियों का मूल्यांकन प्रक्रिया मार्च 2025 में शुरू कर दी गई थी, जिसे जल्द ही समाप्त कर दी जाएगी, आधिकारिक तौर पर इस बात की जानकारी प्रदान नहीं की गई है की परीक्षा का परिणाम कब तक जारी किया जायेगा, लेकिन सूत्रों से यह पता चला है की UPMSP के द्वारा अप्रैल 2025 के तीसरे सप्ताह तक 12वीं और 10वीं कक्षा के परिणामों की घोषणा की जा सकती है।
Also Read:-
Pan Card New Update News 2025 : जल्दी करें यह काम! CBDT ने जारी की डेडलाइन, जानें क्या है खबर
UP Board Result 2025 यहाँ से देखा जा सकता है
जैसे ही उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् के द्वारा यूपी बोर्ड 2025 परिणाम की घोषण आधिकारिक तौर पर की जाएगी तो सभी छात्र अपना परिणाम UPMSP की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से देख पाएंगे, साथ ही अपने मार्कशीट की पीडीऍफ़ फाइल डाउनलोड कर पाएंगे, अधगिकारिक वेबसाइट का लिंक निचे दिया गया है।
- upresults.nic.in
- upmsp.edu.in
Also Read:-
JEE Main 2025 Session 2: परीक्षा के दौरान किन बातों का ध्यान रखें, जानें जरूरी गाइडलाइंस क्या हैं?
दोस्तों up board result 2025 kab aayega इस लेख के अंतर्गत सभी जानकारियां प्रदान करने का प्रयास किया गया है, लिस लेख में प्रदान की जानकारी आप को कैसी लगी नीचे कमेंट कर के जरूर बताएं, साथ ही इस लेख को अपने अन्य परिजनों तक जरूर शेयर करें ताकि हम ऐसी ही जानकारियां लेख के माध्यम से आप सभी तक साझा कर सकें। धन्यवाद !