SSC Bharti 2025: नई भर्ती शुरू कर्मचारी चयन आयोग द्वारा जारी स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और डी के पदों के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिए गए हैं, सम्मानित पदों पर छत्तीसगढ़ के उम्मीदवार एवं अन्य राज्य के भी आवेदन कर सकेंगे आवेदन करने की अंतिम तिथि 26 जून 2025 है, इससे पहले आवेदन करना अनिवार्य होगा 261 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी .
आपकी बेहतर जानकारी के लिए बता दें की आवेदन के लिए सभी पात्रताओं की पुष्टि करनी होगी। इस भर्ती की खास बात है, कि 30 वर्ष तक की उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे, साथ ही शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क, आवेदन की प्रक्रिया एवं सिलेक्शन की प्रक्रिया विस्तार रूप से नीचे उपलब्ध है, अंत तक जरूर पढ़ें-
SSC Bharti 2025 (हाईलाइट)
1. | Name Of Recruitment | SSC Bharti 2025 |
2. | पदों के नाम | स्टेनोग्राफर ग्रेड सी,डी |
3. | रिक्तियां | 261 पर |
4. | कौन करेगा आवेदन | महिला/ पुरुष |
5. | वेतन | एसएससी नियम अनुसार |
6. | आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
7. | आधिकारिक वेबसाइट | ssc.gov.in |
SSC Bharti 2025 पात्रता मानदंड
एसएससी भर्ती स्टेनोग्राफर के सभी पदों के लिए आवश्यक सभी पत्रताओं की पुष्टि करनी होगी जिसकी जानकारी विस्तार पूर्वक नीचे उपलब्ध है, इन प्रमुख चरणों को फॉलो करते हुए आप आसानी से नौकरी प्राप्त कर सकेंगे।
शैक्षणिक योग्यता
- शैक्षणिक योग्यता की बात की जाए तो एसएससी आधिकारिक अधिसूचना अनुसार निर्धारित योग्यता मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा पास होनी चाहिए, ऐसे उम्मीदवार आवेदन के पात्र होंगे।
आयु सीमा:
आवेदन के लिए आवश्यक है, आयु सीमा का जान लेना तो कर्मचारी चयन आयोग द्वारा अधिसूचना के तहत उम्मीदवार की न्यूनतम 18 से और अधिकतम 30 वर्ष तक आवेदन की अवधी रखी गई है।
1. | पद के नाम | आयु सीमा |
2. | स्टेनोग्राफर ग्रेड सी | 18 से 30 वर्ष |
3. | स्टेनोग्राफर ग्रेड डी | 18 से 27 वर्ष |
आयु सीमा में छूट:
आयु सीमा में विशेष छूट युवाओं के लिए खुशखबरी श्रेणी अनुसार विशेष छूट उपलब्ध है, जो इस प्रकार है।
- ओबीसी उम्मीदवार को:- 3 वर्ष छूट।
- एससी/एसटी उम्मीदवार को:- 5 वर्ष छूट।
- पिडब्लूबीडी (यू आर) उम्मीदवार को:- 10 वर्ष छूट।
- पीडब्लूबीडी (ओबीसी) उम्मीदवार को:- 13 वर्ष छूट।
- पीडब्लूबीडी (एससी /एसटी) उम्मीदवार को:- 15 वर्ष छूट।
आवेदन शुल्क
- ऐसे उम्मीदवार जो एससी/ एसटी /पीडब्लूबीडी /भूतपूर्व सैनिक/ महिला उम्मीदवार है। उन्हें आवेदन शुल्क नहीं देना है।
- ऐसे उम्मीदवार जो ओबीसी/ सामान्य /ईडब्ल्यूएस उम्मीदवार है, ₹100/-आवेदन शुल्क
- आवेदन की प्रक्रिया पूर्ण रूप से ऑनलाइन करनी होगी।
मासिक वेतन
सभी प्रक्रियाओं के बाद आवश्यक है, मासिक वेतन जो की कर्मचारी चयन आयोग नियम अनुसार तय किए जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर चेक कर सकते हैं।
इसे पढ़ें:- NMDC Trainee Recruitment 2025: फील्ड अटेंडेंट, इलेक्ट्रीशियन और अन्य 995 पदों के लिए, आवेदन करें
चयन प्रक्रिया
- सीबीटी टेस्ट: कंप्यूटर आधारित परीक्षा ली जाएगी जिसमें वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे।
- स्टेनोग्राफी में कौशल परीक्षा: सीबीटी एक्जाम में उत्तीर्ण होने के बाद उम्मीदवार को शॉर्टहैंड टाइपिंग के कौशल प्रशिक्षण से चुना जाएगा।
SSC Bharti 2025 Apply Online आवेदन प्रक्रिया
- आवेदन के लिए उम्मीदवारों को एसएससी के आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर आना होगा।
- यहां ऑनलाइन के माध्यम से अपने आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन करके फोटो को अपलोड करना होगा।
- पहले पंजीकरण की प्रक्रिया के लिए वेद ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर दर्ज करने होंगे। पंजीकरण के दौरान मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दोनों आवश्यक रूप से सक्रिय होने चाहिए। जिससे आवश्यक सूचना कर्मचारी चयन आयोग द्वारा प्रदान की जा सके।
- आवेदन करते समय विशेष ध्यान दें की अपनी आवश्यक सभी जानकारी को जैसे आवेदन का नाम आवेदक के पद जन्म तिथि पता ईमेल आईडी स्वयं सत्यापित करें। और सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक भरें क्योंकि किसी भी कारण से पुनः सुधार का मौका नहीं मिलेगा।
- आवेदन शुल्क की प्रक्रिया ऑनलाइन ऑफलाइन जिस माध्यम से लागू हो भुगतान करना अनिवार्य होगा।
- आवेदन फॉर्म भरने के बाद चेक करें और अंत में सबमिट करें।
- आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल कर सुरक्षित रख लें जो भविष्य में काम आ सकता है।
महत्वपूर्ण तिथि:
- आवेदन ऑनलाइन शुरू है अर्थात प्रारंभिक तिथि: 6 जून 2025 है।
- ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि: 26 जून 2025 है।
- आवेदन शुल्क के भुगतान करने की अंतिम तिथि: 27 जून 2025 है