WhatsApp ग्रुप जॉइन करें! Facebook पेज जॉइन करें!
RBSE 8th Result 2025 OUT: राजस्थान बोर्ड 8वीं रिजल्ट Direct, डाउनलोड मार्कशीट, यहां डालें रोल नंबर

RBSE 8th Result 2025 OUT: राजस्थान बोर्ड 8वीं रिजल्ट Direct, डाउनलोड मार्कशीट, यहां डालें रोल नंबर

RBSE 8th Result 2025 OUT: राजस्थान में 8वीं कक्षा का रिजल्ट घोषित, राजस्थान बोर्ड आफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) द्वारा 8वीं का रिजल्ट ऑनलाइन जारी कर दिया गया है जिसे की विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपने परीक्षा के नतीजे को चेक कर सकते हैं रिजल्ट के परिणामों को शाला दर्पण पोर्टल और पीएसपी पोर्टल पर जारी किया गया है जिसको की रोल नंबर की सहायता से चेक किया जा सकता है।

राजस्थान बोर्ड 8वीं के रिजल्ट में इस साल 12 लाख से अधिक बच्चों ने सफलता हासिल की है वही 40 हजार से अधिक बच्चों के सप्लीमेंट्री आए हैं इसके अलावा रिजल्ट से जुड़ी अधिक जानकारी आपको इस आर्टिकल में उपलब्ध कराई गई है जैसे की रिजल्ट की नई अपडेट, राजस्थान के किन जिलों के बच्चों का अच्छा प्रदर्शन रहा, रिजल्ट को ऑनलाइन चेक करने की प्रक्रिया एवं डायरेक्ट लिंक, इन सभी जानकारी को प्राप्त करने के लिए इस आर्टिकल को पूरा पड़े।

RBSE 8th Result 2025 OUT: राजस्थान में 8वीं कक्षा का रिजल्ट घोषित, राजस्थान बोर्ड आफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) द्वारा 8वीं का रिजल्ट ऑनलाइन जारी कर दिया गया है
RBSE 8th Result 2025 OUT

इसे पढ़ें:- छत्तीसगढ़ 10वीं 12वीं परीक्षा का रिजल्ट घोषित, जानें लेटेस्ट अपडेट

RBSE 8th Result 2025 new update: राजस्थान बोर्ड 8वीं रिजल्ट से जुड़ी नई अपडेट

राजस्थान शिक्षा विभाग द्वारा आठवीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है जिसमें की राजस्थान के सीकर जिले के बच्चों के रिजल्ट का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है सीकर जिले में 98.96 प्रतिशत रिजल्ट रहा है जोकि राजस्थान के बाकी जिलों से अधिक है वही धौलपुर जिले के विद्यार्थियों का रिजल्ट सबसे कम रहा है।

जो की है 93.37 प्रतिशत, राजस्थान शिक्षा मंत्री द्वारा बताया गया की राजस्थान में 12,22,369 बच्चे पास हुए हैं अर्थात रिजल्ट का कुल परिणाम 96.66 प्रतिशत रहा है इसके अलावा रिजल्ट को आधिकारिक वेबसाइट पर कंप्यूटर जेनरेटेड ग्रेड शीट के आधार पर ऑनलाइन जारी किया गया है।

RBSE 8th Result 2025 Grade wise: ग्रेड के अनुसार राजस्थान बोर्ड 8वीं रिजल्ट

12 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने इस साल राजस्थान बोर्ड 8वीं कक्षा में सफलता हासिल की है वही गेट के आधार पर विद्यार्थियों की संख्या की बात की जाए तो ग्रेड ए में 2 लाख 48 हजार 542 विद्यार्थी शामिल हैं जिन्हें 81 से लेकर 100% तक अंक हासिल हुए हैं, वही ग्रेड बी में पूरे राज्य के अंदर 6 लाख 62 हजार 367 विद्यार्थी शामिल हैं जिन्हें 61 से लेकर 80 प्रतिशत तक अंक हासिल हुए हैं,

ग्रेट सी में छात्रों की कुल संख्या 3 लाख 9 हजार 317 है और वही ग्रेट डी में कुल संख्या 2 हजार 143 है जिन्हें 60 से कम और 30 से अधिक अंक हासिल हुए हैं इसके अलावा 41 हजार 368 विद्यार्थी ऐसे हैं जिनकी सप्लीमेंट्री आई है और इन्हें कंपार्टमेंटल एग्जाम देने की आवश्यकता हो सकती है।

इसे पढ़ें:- मुंबई विश्वविद्यालय प्रवेश 2025 – आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, रिवाइज्ड शेड्यूल जारी!

RBSE 8th Result 2025 Check online: राजस्थान बोर्ड आठवीं रिजल्ट 2025 ऑनलाइन चेक करें

  • रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आपको राजस्थान शिक्षा विभाग द्वारा निर्धारित आधिकारिक वेबसाइट पर चले जाना है।
  • इसके बाद रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करके कक्षा 8वीं को चुना है।
  • अब आपको अपने जिले का नाम एवं रोल नंबर जैसी जानकारी दर्ज करना है।
  • इसके बाद आपको सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है
  • सबमिट पर क्लिक करने के बाद आपके स्क्रीन पर राजस्थान बोर्ड 8वीं का रिजल्ट ओपन हो जाएगा जीसे आप अपने पास डाउनलोड करके रख सकते हैं।

RBSE 8th Result official website 2025: राजस्थान बोर्ड 8वीं का रिजल्ट चेक करने की आधिकारिक वेबसाइट

राजस्थान शिक्षा मंडल द्वारा निर्धारित की गई आधिकारिक वेबसाइट जिसके माध्यम से विद्यार्थी अपना राजस्थान बोर्ड 8वीं 2025 का रिजल्ट चेक कर सकते हैं जो कि नीचे उपलब्ध कराए गए हैं।

  • rajshaladarpan.nic.in
  • rajeduboard.rajasthan.gov.in
  • rajpsp.nic.in

इसे पढ़ें:- INI CET 2025 Result: 24 मई को आएगा रिजल्ट, यहां देखें अपना पर्सेंटाइल!