MP Board Result 2025 Live Updates: क्या आप भी मध्यप्रदेश बोर्ड परीक्षा के परिणाम का इंतजार तो यह लेख आप के लिए है, ऐसे छात्र जिन्हों ने वर्ष 2024-25 में कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा में भाग लिया था वे सभी छात्र और उनके अभिभावकों को भी रिजल्ट आने का बेसब्री से इन्तजार है, सूचना के विभिन्न स्रोतों से मिली जानकारी के अनुसार माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश (MPBSE) के अंतर्गत आने वाले सभी विद्यालयों के छात्रों के दसवीं और बारहवीं कक्षा के जितने भी छात्र बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे उन सभी के कॉपी की जाँच प्रक्रिया चौथे चरण तक पहुँच गया है, जैसे ही मूल्याङ्कन कार्य सफलतापूर्वक पूरा होगा MPBSE के द्वारा आधिकारिक तौर पर रिजल्ट की घोषणा कर दिया जायेगा, सम्भावना यही जताई जा रही है की MP Board 10th 12th Result 2025 इसी महीने यानी 15 अप्रैल 2025 को या इसके बाद घोषित किया जा सकता है।
MP Board 10th 12th की परीक्षा 2025 कब हुई थी
इसबार कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों को मिलाकर करीब 1,800,000 छात्र MPBSE की परीक्षा में शामिल हुए थे, अगर बात की जाये परीक्षा के तिथियों की तो 27 फ़रवरी 2025 को मध्य प्रदेश बोर्ड के द्वारा कक्षा 10वीं बोर्ड की परीक्षा आरम्भ की गई थी, जो की 19 मार्च 2025 तक चली थी, वहीँ बात की जाये कक्षा 12वीं बोर्ड की तो इसकी परीक्षा 25 फरवरी 2025 से आयोजित की गई थी, 25 मार्च 2025 को अंतिम परीक्षा लिया गया था।
इस वेबसाइट और एप से चेक कर पाएंगे अपना रिजल्ट
वर्तमान समय में परिणाम देखने का लिंक एक्टिव नहीं किया गया है, सम्भावना यह बताई जा रही है की प्रेस कॉन्फ्रेंस में जल्द ही MP Board 10th 12th रिजल्ट जारी करेगा, जिसके बाद सभी छात्र MPBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकेंगे, इसके अलावा छात्र “MPBSE मोबाइल ऐप” अथवा “MP मोबाइल ऐप” को अपने मोबाइल में इनस्टॉल करके ऑनलाइन माध्यम से अपना परिणाम देख पाएंगे।
MP Board Result 2025 ऑफिसियल वेबसाइट:-
- mpbse.nic.in
- mpresults.nic.in
आधिकारिक वेबसाइट पर ऐसे देखें अपना परिणाम
आधिकारिक वेबसाइट पर एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं 2025 का परिणाम देखने के लिए कुछ आसान से स्टेप्स बताये गए हैं, जिसे फॉलो करके आप आसानी से अपना रिजल्ट देख पाएंगे।
- परिणाम देखने के लिए सबसे पहले आप को एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
- आधिकारिक वेबसाइट पर आप को कक्षा 10वीं और 12वीं 2025 रिजल्ट से सम्बंधित लिंक दिखाई देगा, आप जिस कक्षा का परिणाम देखना चाहते हैं, उस से सम्बंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आप को कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां जैसे :- रोल नंबर आदि दर्ज करके सबमिट वाले बटन पर क्लिक कर देना है।
- इसके बाद आप के डिवाइस स्क्रीन पर आप का रिजल्ट दिखाई देगा, आप चाहें तो अपनी आवशयकता अनुसार पीडीऍफ़ फाइल भी डाउनलोड कर सकते हैं।
पिछले वर्ष कब जारी हुआ था परिणाम
जैसा की आप सभी को पता ही होगा की पिछले साल एमपी बोर्ड की ओर से कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम की घोषणा 24 अप्रैल 2024 को की गई थी, जिसमें दसवीं कक्षा के लगभग 8,21,545 विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे, जिसमें पास होने वाले विद्यार्थियों की संख्या 4,77,007 थी, लगभग 2,43,605 विद्यार्थी फ़ैल और 1,00,377 विद्यार्धी सप्प्लीमेंट्री भी हुए थे, यानि पिछले साल 10वीं का रिजल्ट 58.10 फीसदी रहा। वहीँ अगर पिछले साल 12वीं कक्षा के परिणाम की बात की जाये तो परिणाम 64.48 फीसदी था।
सारांश
इस लेख में आप को MP Board 10th 12th Result 2025 से सम्बंधित सभी जानकारियां प्रदान करने का प्रयास किया गया है, उम्मीद है मध्यप्रदेश बोर्ड के द्वारा परिणाम अप्रैल 2025 के तीसरे सप्ताह में घोषित करेगा , इस लेख में प्रदान की गई जानकारियां आप को कैसी लगी निचे कमेंट करके जरूर बताएं साथ ही इस लेख को अपने अन्य परिजनों तक जरूर शेयर करें, धन्यवाद।
इन्हें भी पढ़ें:-