इन्तजार हुआ ख़त्म 24 मई 2025 को दिल्ली एम्स के द्वारा INI CET 2025 Result जुलाई सेशन का रिजल्ट जारी किया जायेगा, इस परीक्षा में देश के हजारों स्टूडेंट्स शामिल हुए थे, जो की नतीजे का इन्तजार कर रहे थे, उन सभी को अब परिणाम के लिए इन्तजार नहीं करना।
आधिकारिक तौर पर जब दिल्ली एम्स नतीजे की घोषणा करेगा तो सभी छात्र आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख पाएंगे, जितने भी उम्मीदवार 17 मई 2025 के इस एंट्रेंस टेस्ट में शामिल हुए थे उन सभी के लिए यह बहुत ही महत्वपूर्ण है, इसी से यह तय होगा की कौन से अभ्यर्थी को MD, MS, DM (6 साल), MCh (6 साल) और MDS जैसे कोर्स में PGIMER, AIIMS, SCTIMST, JIPMER, और NIMHANS जिसे बड़े संस्थानों में प्रवेश (एडमिशन) मिल पायेगा या नहीं।
अभ्यार्थियों को प्लिकेशन नंबर, एग्जाम यूनिक कोड और पासवर्ड तैयार रखना होगा क्योंकि रिजल्ट ऑनलाइन माध्यम से जारी किया जायेगा जो की PDF फॉर्मेट में होगा, रिजल्ट के अंतर्गत आप को रोल नंबर, केटेगरी, ऑल इंडिया रैंक और केटेगरी के हिसाब से उम्मीदवार की रैंकिंग के साथ अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की जाएगी।
इस परीक्षा में शामिल जितने भी उम्मीदवार पास होंगे उन सभी को ऑनलाइन काउंसलिंग में हिस्सा लेना होगा होगा, जिसके लिए उन्हें रजिस्ट्रेशन करने की आवश्यकता होगी, जिसके बाद वे अपने पसंद के कॉलेज का चुनाव करने के बाद भारत देश के सबसे टॉप मेडिकल संस्थानों में एडमिशन ले पाएंगे यानि अपनी सीट पक्की कर पाएंगे।
INI CET 2025: पास होने के लिए कितने पर्सेंटाइल चाहिए?
पास होने के लिए अभ्यार्थियों को INI CET 2025 में कितने अंक प्राप्त करने होंगे जिससे की वे पास हो सकें, इसकी जानकारी आप को नीचे प्रदान की गई है।
- उन सभी अभ्यार्थियों को कम से कम 50 प्रतिशत अंक लाने की आवश्यकता होगी जो जनरल (UR), EWS, स्पॉन्सर्ड, डेप्यूटेड, या OCI कैटेगरी से आते होंगे।
- जो भी अभ्यार्थी SC, ST, या OBC से आते होंगे उन सभी को इस परीक्षा में कम से कम 45 पर्सेंटाइल प्राप्त करने होंगे।
- इस परीक्षा में शामिल ऐसे अभ्यार्थी जो भूटानी नागरिक होंगे और उन्होंने केवल PGI-चंडीगढ़ के लिए अपना आवेदन किया था, तो उन्हें भी कम से कम 45 पर्सेंटाइल लाने होंगे।
जितने भी अभ्यर्थी इस परीक्षा में केटेगरी के हिसाब से तय किये गए पर्सेंटाइल से कम अंक लाएंगे उसन सभी को काउंसलिंग में हिस्सा लेने के पात्र नहीं माना जायेगा, साथ ही एडमिशन के योग्य भी नहीं माना जायेगा, लेकिन जिन अभ्यर्थियों का तय किये गए पर्सेंटाइल या उससे अधिक अंक आएगा उन सभी को काउंसलिंग में शामिल किया जायेगा।
INI CET 2025 रिजल्ट: टाई-ब्रेक के नियम
यदि इस परीक्षा में शामिल दो या दो से अधिक उम्मीदवारों के नंबर बराबर आ जाते हैं तो ऐसे में कीं उम्मीदवारों को कैसे रैंक दिया जायेगा, इससे जुडी जानकारी आप को निचे प्रदान की गई है।
- यदि दो या दो से अधिक अभ्यार्थियों के अंक बराबर आ जाये तो उस उमीदवार को ऊँची रैंकिंग दी जाएगी जिसने कम से कम गलत उत्तर दिए होंगे।
- यदि ऊपर बताये गए स्टेप में भी बराबरी नहीं टूटती है तो, ऐसी स्थिति में अभ्यार्थी के उम्र के आधार पर ऊँची रैंकिंग दी जायेगी, अर्थात जिस उम्मीदवार का उम्र ज्यादा होगा उसे ऊँचा रैंक दिया जायेगा।
इसे भी पढ़ें: Kerala Plus Two 12th Result 2025: केरल बोर्ड 12वीं का रिजल्ट आज होगा जारी, पाएं सम्पूर्ण जानकारी
INI CET 2025 Result देखें और स्कोरकार्ड डाउनलोड करें
नीचे बताये गए चरणों का पालन करके आप INI CET 2025 का रिजल्ट डाउनलोड कर पाएंगे:
- अभ्यार्थियों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर विजिट करना होगा।
- आधिकारिक वेबसाइट पर आप को एक विकल्प दिखाई देगा जहाँ पर “Academic courses” (एकेडमिक कोर्सेज) लिखा होगा, आप को इस विकल्प पर क्लिक कर देना है।
- अब “INI-CET (MD/MS/MCh(6yrs)/DM(6yrs))” का चयन करें।
- इसके बाद आप को “INI CET July 2025 Session result link” पर क्लिक कर देना है।
- अब आप को लॉगिन करने की आवश्यकता होगी जिसके लिए कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां जैसे: एप्लिकेशन नंबर, एग्जाम यूनिक कोड और पासवर्ड डालकर लॉगिन वाले बटन पर क्लिक कर देना है।
- इसके बाद आप के डिवाइस स्क्रीन पर आप का स्कोरकार्ड खुल जायेगा, आप चाहें तो भविष्य में उपयोग के लिए इसका पीडीऍफ़ फाइल डाउनलोड कर सकते हैं।
INI CET 2025: काउंसलिंग और एडमिशन प्रक्रिया
वे सभी उम्मीदवार ऑनलाइन काउंसलिंग में शामिल हो पाएंगे जिन्हो ने INI CET 2025 की परीक्षा में तय किये गए अंक या उससे अधिक अंकों से पास होंगे, इस कॉउंसलिंग में सभी पास हुए अभ्यार्थीयों को रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य होगा, साथ ही आप को अपने पसंद के संस्थान (कॉलेज) चुनने की आवश्यकता होगी, जिसके बाद उम्मीदवार के योग्यता और पसंद के आधार पर सीट प्रदान किया जायेगा।
आप सभी की जानकारी के लिए बता दें की केवल 1,235 सीटें ही जुलाई सेशन के लिए उपलब्ध हैं. जिन अभ्यार्थियों को सीट मिल जायेगा उन्हें अपना एडमिशन पक्का करवाने की आवश्यकता होगी, एडमिशन पक्का करने के लिए अभ्यार्थी को सभी मांगे गए आवश्यक दस्तावेज (डाक्यूमेंट्स) का वेरिफिकेशन करवाने के साथ फीस भी जमा कर देना है।
इसे भी पढ़ें: CHSE Odisha 12th Result 2025 LIVE: ओडिशा बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, 82.77% बच्चे हुए पास, करें चेक
Q: INI Cet 2025 Result Date Hindi
24 मई 2025 को दिल्ली एम्स आधिकारिक तौर पर INI CET 2025 Result घोषित करेगा, उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख पाएंगे।