Bihar Police SI Exam Admit Card 2025: सभी अभ्यार्थियों के लिए खुशखबरी, जिअसे की आप जानते हैं की बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC) के द्वार आधिकारिक तौर पर एक विज्ञापन जारी किया गया था, जिसका विज्ञापन संख्या 01/2025 है इस विज्ञापन के अंतर्गत प्रदान की गई जानकारी के अनुसार उप निरीक्षक पदों के लिए परीक्षा होने वाली है, यह परीक्षा बिहार राज्य की सरकार के मध्य निषेध, उत्पाद और पंजीकरण विभाग के लिए है। आधिकारिक अधिसूचना से मिली जानकारी के अनुसार इस परीक्षा का आयोजन 18 मई 2025 को होगा।

Bihar Police SI Exam Admit Card 2025 In Hindi
यदि आप भी इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं तो आप को अपना एडमिट कार्ड प्राप्त करना होगा, एडमिट कार्ड आप को आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर 3 मई 2025 को जारी होने के बाद डाउनलोड करने का लिंक सक्रीय कर दिया जायेगा, 28 सब-इंस्पेक्टर रिक्तियों की पूर्ति करना ही इस भर्ती अभियान का मुख्य उद्देश्य है।
परीक्षा की समय सारणी
सभी अभ्यार्थियों को इस बात की जानकारी होनी चाहिए की बिहार राज्य की दरोगा की भर्ती के लिए जो परीक्षा होने वाली है वो 18 मई 2025 को आयोजित की जाएगी इस दिन रविवार होगा तो इस बात का जरूर ध्यान रखें की परीक्षा इसी दिन संपंन्न किया जायेगा।
परीक्षा के समय की बात करें तो सभी अभ्यार्थियों को परीक्षा केंद्र में सबह के 8:30 बजे या इसे पहले पहुँच जाना होगा, परीक्षा के लिए केवल 2 घंटों का समय दिया जायेगा, सुबह 10 बजे से परीक्षा शुरू हो जायेगा और दोपहर 12 बजे ख़त्म हो जायेगा।
हमारी यही राय है की परीक्षा केंद्र में जल्द से जल्द पहुंचकर अपना परीक्षा हाल और अपनी सीट धुंध लें, और अपनी पहचान प्रक्रिया पूरी कर लें, जिससे आगे चलकर आप को किसी भी प्रकार के परेशानियों का सामना न करना पड़े।
इसे भी पढ़ें: RRB Staff Nurse Admit Card 2025: आरआरबी स्टाफ नर्स भर्ती परीक्षा की एडमिट कार्ड हुई जारी, पाएं लेटेस्ट अपडेट
बिहार पुलिस एसआई एडमिट कार्ड डाउनलोड कैसे करें
नीचे बताये गए चरणों का पालन करके आप घर बैठे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर पाएंगे।
- एडमिट कार्ड केवल bpssc.bihar.gov.in आधिकारिक वेबसाइट पर मिलेगा, इसलिए किसी अन्य फर्जी वेबसाइट पर जाने से बचें।
- आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर आप को एसआई निषेध वाला तब दिखाई देगा जिसपर आप को क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आप को एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक कर देना है।
- अब आप के सामने एक नया पेज खुल जायेगा जहाँ पर आप से कुछ जानकारियां दर्ज करने को बोला जायेगा, आप को मांगी गई जानकारियां प्रदान करके सबमिट वाले बटन पर क्लिक कर देना है।
- इसके बाद आप के डिवाइस स्क्रीन पर आप का प्रवेश पात्र दिखाई देगा, तो आप को अपना एडमिट कार्ड चेक करके डाउनलोड कर लेना है।
- परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड की आवश्यकता होगी इसलिए अपने एडमिट कार्ड का प्रिंटर द्वारा एक प्रिंट आउट निकाल लेना है।
इसे भी पढ़ें: Pan Card Photo Change: पैन कार्ड की फोटो कैसे बदलें? जानें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस क्या है
सारांश
प्रिय पाठकों इस लेख के अंतर्गत आप को, Bihar Police SI Exam 2025 Date और Admit Card डाउनलोड करने से सम्बंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गई हैं, फिर भी यदि आप के मन में किसी भी प्रकार का प्रश्न है तो आप निचे कमेंट करके जरूर पूछ सकते हैं, साथ ही इस लेख को अपने अन्य परिजनों तक जरूर शेयर करें , धन्यवाद।